{"_id":"5fc915428ebc3e8cba6c4ff7","slug":"12-people-found-corona-positive-in-bahraich-bahraich-news-lko553029047","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में 12 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में 12 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच। जिले के फखरपुर, हुजूरपुर और विशेश्वरगंज ब्लॉक व शहर निवासी 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए आरटीपीसीआर जांच के लिए 284 सैंपल लखनऊ भेजे गए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें महिला समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि विशेश्वरगंज, फखरपुर, महसी और हुजूरपुर निवासी युवक संक्रमित मिले हैं। जबकि शहर निवासी महिला समेत तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि गुरुवार को 64 एंटीजन व 31 आरटीपीसीसीआर जांच हुई। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 96 एंटीजन और 47 आरटीपीसीआर जांच की गई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 28 एंटीजन और 17 आरटीपीसीआर जांच हुई। विशेश्वरगंज के अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि 52 एंटीजन और 45 आरटीपीसीआर जांच हुई है। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 43 एंटीजन और 20 आरटीपीसीआर जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 63 एंटीजन और 55 आरटीपीसीआर जांच हुई है। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 72 एंटीजन और 55 आरटीपीसीआर जांच हुई है। मोतीपुर के डॉ. अनुराग ने बताया कि शादी समारोह में भी 14 आरटीपीसीआर और एंटीजन 18 जांच की गई। कुल 436 एंटीजन जांच हुई। जबकि 284 आरटीपीसीआर जांच हुई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैँ।