फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   12 643 candidates appear in Lekhpal examination

लेखपाल भर्ती परीक्षा को उमड़े 12,643 अभ्यर्थी

Mon, 14 Sep 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 14 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती के लिए रविवार को जिले के 24 केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। 12 हजार 643 आवेदक परीक्षा में शामिल हुए। गहमागहमी के बीच सुबह 10:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। तलाशी लेकर आवेदकों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। 2083 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की स्थिति जांचने के लिए पर्यवेक्षक, डीएम और एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर आवेदक परीक्षार्थी पहुंचने लगे। 9:30 बजे परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान गेट पर ही सभी की तलाशी ली गई। लेखपाल भर्ती परीक्षा के प्रभारी अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन


12 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। परीक्षा शुरू होते ही पर्यवेक्षक देवीपाटन मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन राजाराम ने जिलाधिकारी अभय कुमार, एसपी नेहा पांडेय, एएसपी दिनेश त्रिपाठी, डॉ. एबी पांडेय के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जगह व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा की सभी उत्तर पुस्तिकाएं सील कर उन्हें शासन को भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री विद्यापीठ महाविद्यालय रिसिया में परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थी ओएमआर सीट की दोनों प्रतियों को लेकर चले गए थे। इसको लेकर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। कॉलेज प्रशासन ने गेट बंद कराकर छानबीन शुरू की, जिसको लेकर परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम नानपारा घनश्याम और सीओ रिसिया ने मौके पर पहुंचकर परीक्षार्थियों को समझाकर शांत कराया। दोनों परीक्षार्थियों को बाद में बुलाकर ओएमआर की मूल प्रति जमा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed