फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पांच करोड़ तेरह लाख की लागत से संवरेगी नगर की 42 सड़कें

पांच करोड़ तेरह लाख की लागत से संवरेगी नगर की 42 सड़कें

Wed, 25 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ तेरह लाख की लागत से संवरेगी नगर की 42 सड़कें
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने निकाय चुनाव की अधिसूचना से पहले किया शिलान्यास
विज्ञापन

बहराइच। नगर पालिका क्षेत्र में निकाय चुनाव होने से पहले भाजपा ने योजनाओं की बौछार कर दी है। निकाय चुनाव की अधिसूचना से पहले बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने नगर क्षेत्र में पांच करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से पूरी होने वाली 42 परियोजनाओं का मंगलवार को शिलान्यास किया।

इसके तहत सड़क, नाली, आरसीसी रोड, इंटरलॉकिंग, बाउंड्रीवाल, भूमिगत नाला, सामुदायिक शौचालय आदि के निर्माण होंगे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का तेज गति से विकास हो रहा है।
विज्ञापन


उसी कड़ी में बहराइच नगर में 42 परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है। उन्हाेंने निर्देश दिये कि परियोजनाआें को निर्धारित मानक, गुणवत्ता व समय के साथ पूरा कराया जाय। उन्हाेंने मौजूद लोगाें से कहा कि आप लोग निर्माण कार्य का अनुश्रवण करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि इन परियोजनाओं को निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जा सके। यदि इसमें किसी प्रकार की कमी पायी जाय जो डीएम या मेरे संज्ञान में लाया जाय ताकि निर्धारित मानक व गुणवत्ता को सुनिश्चित कराया जा सके।

राज्यमंत्री ने इन परियोजनाओं को कम समय में शुरू कराये जाने पर ईओ नगर पालिका पवन कुमार की सराहना की। डीएम अजय दीप सिंह ने कहा कि नगर में 42 परियोजनाओं का शुभारंभ एक ऐतिहासिक क्षण है।


भाजपा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया। जबकि नगर मजिस्ट्रेट पीके सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह, अशोक जायसवाल, सुदामा मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।

यह होंगे बड़े काम
- नाजिरपुरा में रफीउल्ला के मकान से 8.9 लाख में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण।
- मोहल्ला चांदपुरा में चकइया इमली के पास पांच सीटेड सामुदायिक शौचालय का निर्माण।
- रायपुरराजा के इंदिरा कॉलोनी में 8.15 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग के काम।
- घसियारीपुरा में 24.62 लाख से सत्संग आश्रम तक आरसीसी गहरी नाली का निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed