फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नेपालगंज नगर का मैं हूं अभिभावक, समस्याएं नहीं रहेंगी: प्रचंड

नेपालगंज नगर का मैं हूं अभिभावक, समस्याएं नहीं रहेंगी: प्रचंड

Fri, 23 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
नेपालगंज नगर का मैं हूं अभिभावक, समस्याएं नहीं रहेंगी: प्रचंड
नेपालगंज की दूर करूंगा समस्याएं : प्रचंड
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री ने जनसभा में दिया आश्वासन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेकपा माओवादी संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड ने शुक्रवार को नेपालगंज में जनसभा को संबोधित किया। प्रचंड ने कहा कि नेपालगंज में पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोईराला के निधन के बाद उनकी कमी लोगों को महसूस हो रही होगी। उस कमी को पूरा करने का प्रयास करूंगा। मैं नेपालगंज के लोगों का अभिभावकत्व स्वीकार करता हूं। यहां की सभी समस्याएं दूर की जाएंगी।

सीमा से सटे नेपालगंज में निकाय चुनाव का दौर चल रहा है। उसी सिलसिले में राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों को जिताने के लिए ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में नेकपा माओवादी उम्मीदवार के समर्थन में नेपालगंज में जनसभा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेपाली कांग्रेस के सभापति सुशील कोइराला के निधन के बाद नेपालगंज के बाशिंदों को राष्ट्रीय राजनीति में प्रभाव रखने वाले स्थानीय नेता का अभाव महसूस होता होगा। लेकिन अब निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि नेपालगंज वासियों का अविभावकत्व मैं स्वीकार करता हूं। सुखदु:ख में सहभागी रहूंगा। कहा कि नेपालगंज को महानगर पालिका बनाने की पहल के साथ पर्यटन के विकास के लिए नेपालगंज विमानस्थल को और भी आधुनिक बनाया जाएगा। सभा को मेयर पद के उम्मीदवार दामोदर आचार्य ने भी संबोधित कर चुनाव जीतने पर सुशासन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed