{"_id":"59496ae84f1c1baf388b4815","slug":"11497983720-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 21 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
वेतन और बकाया न मिलने से फूटा गुस्सा
बहराइच। जिले के बिजली कर्मचारी मंगलवार को आंदोलित हो उठे। मई का वेतन अब तक न मिलने व पूर्व की समस्याएं लंबित होने से कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर एक्सईएन कार्यालय के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष सुशील कुमार गोस्वामी की अध्यक्षता में विद्युत कर्मी सुबह खंड कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए हक और अधिकार की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि अरसे से संविदाकर्मी अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन हर बार समझौते के नाम पर कर्मचारियों के अधिकार से खिलवाड़ किया जाता है। वर्ष 2009 से अब तक संविदाकर्मियों के वेतन से ईपीएफ के मद में कटौती की गई, लेकिन लेखा-जोखा नहीं दिया जा रहा है। ईद में सप्ताह भर बचा है, लेकिन अब तक अप्रैल व मई का वेतन नहीं मिला है। रेगुलर कर्मचारियों के छठे वेतनमान के एरियर की तीसरी और चौथी किश्त बकाया है। इसके अलावा बोनस भुगतान, वर्दी वितरण की खामियां जस की तस है। धरने को मंत्री चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने भी संबोधित किया। सभी ने प्रदर्शन के बाद एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा।