फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   शिकायतों के निस्तारण की धीमी रफ्तार बनी पुलिस महकमे की मुसीबत

शिकायतों के निस्तारण की धीमी रफ्तार बनी पुलिस महकमे की मुसीबत

Fri, 09 Jun 2017 05:47 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण की धीमी रफ्तार बनी पुलिस महकमे की मुसीबत
पुलिस की ढिलाई से 69 शिकायतें लंबित
विज्ञापन

सीएम की फटकार के बाद शिकायतों के निस्तारण में आई तेजी
बहराइच। यूपी सरकार ने जन शिकायतों की सुनवाई के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी कर रखा है। इसमें दर्ज होने वाली शिकायतों की स्थिति को देखने से लेकर निस्तारण तक की व्यवस्था है, मगर पुलिस महकमे द्वारा ऑनलाइन निस्तारण में रुचि नहीं ली जा रही थी। लगभग 69 शिकायतें अलग-अलग थानों में लंबित पड़ी हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब मुख्यमंत्री की फटकार के बाद महकमा हरकत में आया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बार-बार हिदायत के बावजूद अफसर जनता की समस्याओं के निस्तारण में रुचि नहीं ले रहे हैं। जन शिकायतों के समय से निपटारे में सबसे खराब प्रदर्शन होने पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के दस जिलों के डीएम और कप्तान से जवाब तलब किया है। इसमें बहराइच के पुलिस अधीक्षक से भी जवाब मांगा गया है। सरकार ने निस्तारण में समय सीमा को गंभीरता से नहीं लिए जाने पर नाराजगी जताई है। बहराइच में पुलिस विभाग के पास आईजीआरएस पोर्टल पर सात जून तक 69 शिकायतें लंबित पड़ी हैं। इनमें सबसे पहले नंबर पर थाना कैसरगंज में 10, दूसरे पर नानपारा में आठ और तीसरे स्थान पर पयागपुर व विशेश्वरगंज में सात-सात शिकायतें लंबित हैं। उधर, पुलिस महकमे के आईजीआरएस के नोडल अधिकारी व पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश दीक्षित ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर सात जून तक 69 शिकायतें लंबित हैं। इनके निस्तारण की कार्रवाई हो रही है। लेकिन नए मामले भी ऑनलाइन दर्ज होते रहते हैं। जिससे शिकायतों की संख्या घटती और बढ़ती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed