फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   प्रदेश सरकार का फरमान बेअसर, पहले दिन ही गुल रही बिजली

प्रदेश सरकार का फरमान बेअसर, पहले दिन ही गुल रही बिजली

Thu, 21 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का फरमान बेअसर, पहले दिन ही गुल रही बिजली
बहराइच। नवरात्र के मौके पर मुख्यमंत्री ने 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के साथ ही मंदिरों पर समुचित साफ-सफाई व परिवहन सुविधाओं के निर्देश दिए हैं। लेकिन पहले दिन ही व्यवस्थाएं तार-तार दिखीं। प्रदेश सरकार का फरमान बेअसर नजर आया। मंदिरों में गंदगी फैली मिली। विद्युत कटौती रह-रह कर होती रही। सुबह छह बजे से दोपहर चार बजे तक तीन घंटे बिजली गुल रही। स्वास्थ्य सेवाएं और गोताखोर भी नजर नहीं आए। पुराने ढर्रे पर मंदिरों की व्यवस्थाएं दिखीं।
विज्ञापन

शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश हैं। शहर के सरयू तट पर स्थित मरीमाता मंदिर सिद्धपीठ माना जाता है। यहां पर शहर ही नहीं पूरे जिले से लोग दर्शन केलिए आते हैं। नवरात्र में मेले सा माहौल होता है। नेपाल के भी श्रद्धालु आते हैं। लेकिन यहां पर नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को पुराने ढर्रे पर पूजा अर्चना होती दिखी। बिजली गुल रही। पंखे थमे नजर आए। नदी के तट पर गोताखोर नहीं दिखे। जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी। कोई भी स्वास्थ्यकर्मी परिसर में नहीं दिखा। पूजा-अर्चना सामग्री की दुकानें सजी हुई थीं। लोग खरीददारी कर पूजा पाठ करते मिले। उधर शहर के संहारिणी माता मंदिर परिसर में निर्माण कार्य के चलते मिट्टी फैली हुई थी। यहां भी विद्युत कटौती से लोग बेहाल नजर आए। मंदिर के मुख्य द्वार पर जगह-जगह पॉलीथीन और गंदगी फैली हुई थी। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं थी। चिकित्साकर्मी भी नहीं दिखे।
विज्ञापन


चलायी गयीं चार अतिरिक्त बसें
नवरात्र में भीड़ बढ़ने के मद्देनजर बलरामपुर रोड पर चार अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया गया है। अन्य मार्गों पर निरंतर नजर रखी जा रही है। सवारियों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। -अवधेश पाल, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्रों को दिए निर्देश, करेंगे जांच
नवरात्र के मौकेपर क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर स्वास्थ्य टीम को मंदिर परिसर में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र को सौंपी गई है। औचक निरीक्षण भी करेंगे। अगर हीलाहवाली मिली तो कार्रवाई होगी। -डॉ. अरुण पांडेय सीएमओ


व्यवस्थाओं पर रखी जा रही नजर
शासन और सरकार की मंशा के अनुरूप नवरात्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत सभी विभागों को दे दी गई है। विद्युत कटौती न हो, स्वास्थ्य सेवाएं मौके पर मुहैया हो सकें, यह व्यवस्था भी सुचारू होगी। अगर व्यवस्था में हीलाहवाली होगी तो संबंधित विभाग के अधिकार जिम्मेदार माने जाएंगे। कार्रवाई होगी। -अजयदीप सिंह जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed