फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   घाघराघाट व बाबागंज क्षेत्र में खाद्य विभाग का छापा, 23 दुकानदारों को नोटिस

घाघराघाट व बाबागंज क्षेत्र में खाद्य विभाग का छापा, 23 दुकानदारों को नोटिस

Tue, 19 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
घाघराघाट व बाबागंज क्षेत्र में खाद्य विभाग का छापा, 23 दुकानदारों को नोटिस
घाघराघाट व बाबागंज में खाद्य विभाग का छापा, 23 दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन

- लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित ढाबों पर रेट लिस्ट व कूड़ादान लगवाने के निर्देश
- मौके पर नष्ट करवाए आलू से निर्मित सड़े खाद्य पदार्थ
बाबागंज/घाघराघाट। बाबागंज व घाघराघाट क्षेत्र में स्थित दुकानों पर मंगलवार को फूड इंस्पेक्टर ने छापेमारी के बाद 23 दुकानदारों को नोटिस थमाया। कुछ ढाबों पर आलू से निर्मित सड़े खाद्य पदार्थ मिले, उन्हें मौके पर नष्ट किया गया। सभी दुकानदारों को एक सप्ताह में खाद्य पदार्थों की क्वालिटी सुधारने तथा रेट लिस्ट चस्पा करने की बात कही। लिस्ट चस्पा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित जरवलरोड थाना क्षेत्र में 10 से अधिक ढाबे हैं। इन ढाबों पर प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर वस्तुओं की बिक्री की जाती है। साथ ही गुणवत्ताविहीन भोजन अधिक मूल्य में परोसा जाता है। रोडवेज बसें भी इन्हीं ढाबाें पर ठहरती हैं। ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में चाय, भोजन व अन्य वस्तुओं की खरीद मंहगे रेट पर करनी पड़ती है। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम सभा झुकिया से घाघराघाट के बीच संचालित 10 ढाबों पर फूड इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने औचक निरीक्षण कर ढाबा मालिकों को होटल पर रेट बोर्ड लगाने की नोटिस दिया। साथ ही परिसर में कूड़ादान रखने की बात कही। निरीक्षण के दौरान एक्सपाइरी डेट के मसाला, कोल्ड ड्रिंक आदि का भी उपयोग न करने की हिदायत दी। इंस्पेक्टर ने बताया ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। संचालक अपने कार्यप्रणाली मे सुधार नही लाएंगे तो इनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। वहीं मौके पर आलू से निर्मित एक क्विंटल सड़े खाद्य पदार्थ को नष्ट कराया गया। उन्होंने सभी होटलों पर रेट बोर्ड अंकित करवाने के साथ खुले में पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही। उधर बाबागंज के फूड इंस्पेक्टर ने टीम के साथ कस्बे में स्थित दुकानों पर छापेमारी की। यहां पर कई दुकानों पर बगैर रेट लिस्ट के सामान बिक्री होती मिली। सरसों का तेल उच्च क्वालिटी का नहीं मिला। इस पर 13 दुकानदारों को नोटिस दिया गया। नोटिस का जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed