फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   रालोद ने केद्र सरकार पर लगाया किसान विरोधी होने का आरोप

रालोद ने केद्र सरकार पर लगाया किसान विरोधी होने का आरोप

Mon, 19 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
रालोद ने केद्र सरकार पर लगाया किसान विरोधी होने का आरोप
रालोद ने केद्र पर लगाया किसान विरोधी होने का आरोप
विज्ञापन

डीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को डीएम से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने केंद्र सरकार पर किसानी विरोधी होने का आरोप लगाते हुये राष्ट्रपति को संबोधित 6 सूत्रीय मांगपत्र डीएम को साँपकर किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की।
डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गये मांगपत्र में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने कहा है कि देश में किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। केंद्र सरकार कृषि प्रधान देश में किसानों की दशा पर कोई ध्यान नही दे रही है। मध्यप्रदेश के मंदसौर में अपनी फसलों का उचित दाम व कर्ज माफी की मांग कर रहे किसानों पर पुलिस ने गोली चला दी। जिसमें 6 किसानों की मौत हो गई। जबकि महाराष्ट्र में किसान आंदोलन के दौरान 7 किसानों सरकार की उदासीनता के चलते आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का किसान भी देश के प्रधानमंत्री द्वारा किये गये कर्ज माफी के वादे के अनुसार छला गया। केंद्र सरकार के किसान विरोधी रवैये से देश के किसानों में काफी रोष है। दल के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से 6 सूत्रीय मांगपत्र भेजकर किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये किसानहित में समस्याओं के निराकरण की मांग की। मांगपत्र सौंपने वालों में दल के जिलाध्यक्ष डा.अजीमुल्ला खां, कन्हैया मिश्रा, रामरुप मिश्रा, शैलेश कुमार मिश्रा, रियाजुद्दीन, सगीर अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed