फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सीएमओ कार्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग, अलमारी के कागजात जले

सीएमओ कार्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग, अलमारी के कागजात जले

Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग, अलमारी के कागजात जले
सीएमओ दफ्तर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कागजात जले
विज्ञापन

अग्निशमन कर्मियों ने पाया काबू
बहराइच। जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित पुराने सीएमओ कार्यालय में गुरुवार को सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों को पता तब चला, जब कार्यालय के अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। आनन-फानन में पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार्यालय में अलमारी, फ्रिज समेत अन्य सामान जल गया। कई महत्वपूर्ण अभिलेख भी जले हैं। हालांकि इन अभिलेखों के बारे में अब तक स्वास्थ्य महकमा जानकारी इकट्ठा नहीं कर सका है।

सीएमओ के पुराने कार्यालय में लिपिक अबरार अहमद का कार्यालय स्थापित हो गया था। गुरुवार को सुबह करीब चार बजे अचानक कार्यालय के अंदर से धुआं और लपटें उठने लगी। इस पर अस्पताल परिसर में मौजूद लोग सकते में आ गए। तत्काल सीएमओ व कानूनगोपुरा चौकी पर सूचना दी गई। अग्निशमन कर्मी दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन कर्मियों के मुताबिक पुराने सीएमओ कार्यालय में स्थित फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के चलते विस्फोट के कारण आग लगी है। आग की चपेट में आकर कार्यालय में स्थित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की एक अलमारी भी आग की भेंट चढ़ गई। कई जरूरी फाइलें जली हैं। हालांकि इस मामले में अब तक सीएमओ के पास कोई जानकारी नहीं है। सीएमओ डॉ. अरुणलाल का कहना है कि मामूली नुकसान हुआ है। अलमारी के कागजात जले हैं, उनके बारे में पता किया जा रहा है। महत्वपूर्ण रिकॉर्ड सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed