फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चहलारी नरेश अवध क्षेत्र के गौरव: सांसद

चहलारी नरेश अवध क्षेत्र के गौरव: सांसद

Tue, 13 Jun 2017 09:32 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
चहलारी नरेश अवध क्षेत्र के गौरव: सांसद
चहलारी नरेश अवध क्षेत्र के गौरव : सांसद
विज्ञापन

चहलारी नरेश बलभद्र सिंह के बलिदान दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम
बहराइच। चहलारी नरेश बलभद्र सिंह के बलिदान दिवस के मौके पर मंगलवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में गोष्ठी, कवि सम्मेलन और परिचर्चा का आयोजन हुआ। इस मौके पर अतिथियों को सम्मानित किया गया। कैसरगंज सांसद ने कहा कि चहलारी नरेश अवध क्षेत्र के तो गौरव हैं ही। पूरे देश को उनकी वीरता पर नाज है।

नगर पालिका परिषद के सभागार में चहलारी नरेश राजा बलभद्र सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। चहलारी नरेश बलभद्र सिंह स्मृति सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे। दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश नारायण सिंह तथा मंत्री हरिश्चंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई, जिसमें कवियों ने बलभद्र सिंह की वीरता का गान करते हुए रचना पाठ किया। शाम चार बजे वंदेमातरम समूह गान और अतिथियों के सम्मान का कार्यक्रम किया गया। इसके बाद बलभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि कर सभी ने राष्ट्र भक्ति के गीत का समूह गायन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद ने चहलारी नरेश बलभद्र सिंह की वीरता और उनके इतिहास से अवगत कराया। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय मौजूद रहे। अध्यक्षता करते हुए बहराइच सांसद सावित्रीबाईफुले ने भी संबोधित किया। इस मौके परं विधायक अक्षयवरलाल गोंड, सुरेश्वर सिंह, अरुणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed