फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा

अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा

Sat, 08 Dec 2018 11:02 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा
नानपारा (बहराइच)। पुलिस ने कहारनपुरवा गांव स्थित एक मकान में छापामारी कर अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उसके दो साथी फरार हो गए। मौके से अधबने तमंचे, कारतूस, बंदूक की नली, उपकरण समेत अन्य सामान बरामद हुए है। पुलिस के मुताबिक लगभग चार माह से अवैध असलहा बनाने का काम किया जा रहा था।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम कहारनपुरवा में अवैध असलहा फैक्टरी के संचालन की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने टीम के साथ गांव निवासी शेरू के मकान की घेराबंदी की।
विज्ञापन


मकान में शेरू भट्ठी जलाकर बंदूक की नाल बना रहा था। शेरू को बंदूक बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। शेरू के दो साथी मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मकान में एक तमंचा व एक बंदूक बरामद हुई है। मौके से दो बंदूक की नली और 42 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा मुठिया, लोहे की पाइप, बट, ट्रिगर, हथौड़ी, आरी, रेती आदि भी बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

तीन माह से फरार चल रहा था आरोपी
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लगभग तीन माह पूर्व शेरू ने पत्नी पर कट्टे से वार कर उसे घायल कर दिया था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से शेरू फरार चल रहा था।

सीमा पर तस्करी की आशंका
प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि शेरू की ओर से असलहों का निर्माण लंबे अरसे से किया जा रहा था। भारत-नेपाल सीमा से सटा होने के कारण असलहों की तस्करी से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।


शेरू की ओर से 1500 से लेकर पांच हजार रुपये तक असलहे की बिक्री किए जाने की बात स्वीकार की गई है। उसके दो साथी फरार हो गए हैं। दबिश दी जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही रैकेट का पर्दाफाश हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed