{"_id":"5b61f2b04f1c1bb37b8b5b93","slug":"101533145776-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने चार पशुओं को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने चार पशुओं को बनाया निवाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेरा (बहराइच)। बघौली जंगल से निकले तेंदुए ने दो गाय समेत चार पशुओं को निवाला बना लिया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रेंज कार्यालय को सूचना दी गई लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत बघौली जंगल में तेंदुआ शावकों के साथ काफी दिनों से विचरण कर रह रहा है। दो माह पूर्व एक तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ लिया था। मादा तेंदुआ शावक के साथ जंगल में घूम रही है।
वह मंगलवार रात को बस्थनवा गांव निवासी दुर्गविजय के बाग में गाय को मारकर खा गई। बघौली जंगल के पास स्थित अलखराम के खेत में गाय को मार डाला।
इसके बाद तेंदुए ने बघौली टेपरा निवासी रामपाल के पालतू कुत्ते और बकरी को निवाला बनाया। बुधवार सुबह खेतों में चारों पशुओं के अस्थि पंजर बरामद हुए। 24 घंटे में चार पशुओं पर हमले से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
रेंज कार्यालय पर सूचना देने के बाद भी वनकर्मियों के मौके पर नहीं पहुंचे पर ग्रामीणों में नाराजगी है। उप प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी ने बताया कि तेंदुए की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम सक्रिय है। जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा।