{"_id":"59c00e2d4f1c1b30688b53d3","slug":"101505758765-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार खड्ड में पलटी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार खड्ड में पलटी, तीन घायल
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड तिराहे के पास हुआ हादसा
जरवलरोड (बहराइच)। बहराइच से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार एक कार जरवलरोड तिराहे के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में जा पलटी। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
लखनऊ के केशवनगर बारी एंक्लेव कॉलोनी निवासी हाशिमुद्दीन (40) पुत्र कमरुद्दीन अपनी रिश्तेदारी में सोमवार सुबह बहराइच आए थे। उनके साथ परिवार की नसरीन बानो और उनके पति सिराजुद्दीन भी थे।
बहराइच में काम निपटाने के बाद सभी सोमवार शाम को कार से वापस लखनऊ जा रहे थे। कार जब जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जरवलरोड तिराहे के निकट पहुंची तो बेकाबू होकर खड्ड में जा पलटी।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े। घायलों को निकालकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।