फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सड़क की मरम्मत में मानकों की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण, सौंपा ज्ञापन

सड़क की मरम्मत में मानकों की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण, सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क की मरम्मत में मानकों की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण, सौंपा ज्ञापन
सड़क मरम्मत में मानकों की अनदेखी से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपा पत्र
बहराइच। सहनवाजपुर गांव के पास क्षतिग्रस्त बाईपास सड़क की मरम्मत में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इस पर गुरुवार को ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने इस मामले में पत्र जिलाधिकारी को सौंपा है। इस पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विकास खंड चित्तौरा की ग्राम पंचायत सहनवाजपुर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार निषाद ने बताया कि गांव के निकट से होकर गुजरने वाली बाईपास सड़क का एक बड़ा हिस्सा बीते वर्ष तेज बहाव में बह गया था, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। इस मामले में शिकायत की गई थी। अब मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। लेकिन मानकों की अनदेखी की जा रही है। अव्वल की जगह पीले ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। अन्य सामग्रियों में भी धांधली बरती जा रही है। ग्राम प्रधान का कहना है कि इस मामले में कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से बात की गई, लेकिन वह चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में मार्ग कुछ दिन बाद पुन: बदहाल हो जाएगा। ग्राम प्रधान की अगुवाई में 100 से अधिक ग्रामीणों ने दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुरेश गुप्ता, अनवर अली, रामकैलाश, राजू निषाद, राजेंद्र प्रसाद, सुदर्शन, राजकुमार, मनोज, सूरज, अनूप, रामधारी, रामसूरत, रामसेवक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed