फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   100 bedded female and 50 bedded Ayush hospital will be built

Bahraich News: 100 बेड का महिला व 50 बेड का बनेगा आयुष अस्पताल

Sat, 17 Jun 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 17 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
100 bedded female and 50 bedded Ayush hospital will be built
बहराइच। महिलाओं को बेहतर तरीके से इलाज की सुविधा मिल सके इसके लिए शहर में 100 बेड का एक नया महिला अस्पताल बनने जा रहा है। 50 बेड का नया आयुष अस्पताल भी बनाया जाएगा। इसके लिए शहर स्थित जिला फाइलेरिया कार्यालय में पड़ी भूमि का चयन किया गया है। सीएमओ ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिस पर मुहर लग गई है। अब जल्द ही बजट मिलने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अभी तक शहर में सौ बेड का एक महिला अस्पताल है लेकिन पुरुष व महिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में अटैच कर दिया गया है। यहां एक दिन में करीब दो हजार की ओपीडी तक पहुंच जाती है। यहां महिलाओं को इलाज के लिए काफी असुविधा होती है। कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद ही दवा मिल पाती है। बढ़ते मरीजों की संख्या भी इसका एक कारण बताया जाता है। इन सब बातों को देखते हुए शहर में फाइलेरिया कार्यालय परिसर में पड़ी भूमि पर सौ बेड का नया महिला अस्पताल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी देखरेख व संचालन सीएमओ द्वारा किया जाएगा। यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। ओपीडी से लेकर प्रसव की सुविधा, ऑपरेशन कक्ष, जांच व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मल्टी स्टोरी भवन बनाकर इसका संचालन कराया जाएगा। इसके बनने से यहां नया चिकित्सीय स्टॉफ भी तैनात किया जाएगा। इसी परिसर में 50 बेड का नया आयुष अस्पताल भी बनेगा। इसका संचालन आयुष विभाग करेगा। ऐसे में महिलाओं से लेकर अन्य लोगों को भी इन दो नए अस्पताल के बनने से अच्छा उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राॅमा सेंटर जल्द शुरू होने की उम्मीद
शहर में कई साल से बना खड़ा ट्राॅमा सेंटर भवन में जल्द ही मरीजों की चहलकदमी हो सकती है। ट्रॉमा सेंटर का संचालन शुरू कराने के लिए डीएम मोनिका रानी ने प्रयास शुरू किया है।
इसके लिए डीएम ने सीएमओ डॉ एसके सिंह व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय खत्री के साथ बैठक की है। सीएमओ चाह रहे है कि ट्रॉमा सेंटर का संचालन उनके स्तर से हो लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ट्रॉमा सेंटर को अपने अंडर में लेकर शुरू करवाना चाहता है। इसी को कारण इसमें अभी पेंच फंसा हुआ है। डीएम के प्रयास से इसके जल्द ही संचालन की उम्मीद जगी है।



शासन से मिल गई है मंजूरी
शहर में 100 बेड का एक नया महिला व 50 बेड का एक नया आयुष अस्पताल बनने जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर शासन से मंजूरी मिली है। ट्राॅमा सेंटर के संचालन को लेकर काम चल रहा है, जल्द ही इसे शुरू कराया जाएगा।
- मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed