{"_id":"59611c384f1c1bb26d8b4741","slug":"1-5-lakh-people-craving-electricity-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से बिजली को तरस रहे डेढ़ लाख लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से बिजली को तरस रहे डेढ़ लाख लोग
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार फीडर में तकनीकी खराबी आने से दो सौ गांवों में होने वाली विद्युत आपूर्ति तीन दिन से ठप है। जिससे क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख आबादी बिजली को तरस रही है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहें हैं। ऐसे में चिपचिपाहट भरी गर्मी में क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली व पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश जिले में बेअसर साबित हो रहा है। शासन के सख्त निर्देश के बावजूद अधिकारी पुराने ढर्रे पर ही कार्य कर रहे हैं। विशेश्वरगंज क्षेत्र स्थित पुरैना विद्युत फीडर से दो सौ गांवों के उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा रही है।
इन गांवों में पावर कॉर्पोरेशन की ओर से 4500 विद्युत कनेक्शनों का वितरण किया गया है। लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र की व्यवस्था बद से बदतर स्थित है।। हालात यह हैं कि शासन के सख्त निर्देश के बावजूद क्षेत्र में 18 घंटे के सापेक्ष महज 8 से 9 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। फाल्ट आने पर चार से पांच दिनों तक आपूर्ति ठप रहती है। उपभोक्ताओं की शिकायत के बावजूद अधिकारी कोई ध्यान नही देते हैं। गुरुवार की सुबह 11 बजे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
जब तीन घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नही हुई, तो उपभोक्ताओं ने शिकायत उपकेंद्र अधिकारी से की। लेकिन इसके बावजूद भी आपूर्ति दूसरे दिन शुक्रवार को बहाल नहीं हो सकी। उपभोक्ता डॉ. देवेश कुमार मिश्र, पारसनाथ शुक्ल, रामप्रताप, मनीराम जायसवाल व आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जेई से लेकर एक्सईएन तक शिकायत की है। लेकिन अधिकारियों की ओर से लगातार दो दिनों से महज आश्वासन ही मिल रहा है। आपूर्ति बहाल नही हो सकी है।
इस बारे में अधिशासी अभियंता विद्युत आरिफ अहमद का कहना है कि विशेश्वरगंज क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी नहीं थी। अब पता चला है। हो सकता है तकनीकी दिक्कत हो। एसडीओ से वार्ता कर व्यवस्था दुरुस्त करवाएंगे।