{"_id":"6363fceb10920708082920cb","slug":"yuvika-left-for-camp-in-delhi-baghpat-news-mrt6120739140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कैंप के लिए रवाना हुई युविका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कैंप के लिए रवाना हुई युविका
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में पदक विजेता युविका को सम्मानित करते डीएम राजकमल यादव
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। अंतरराष्ट्रीय शूटर युविका तोमर का चयन कोरिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बृहस्पतिवार को शूटर दिल्ली में शुरू हो रहे अभ्यास कैंप के लिए रवाना र्हुइं। दिल्ली रवाना होने से पूर्व डीएम राजकमल यादव ने शूटर को सम्मानित किया।
युविका तोमर अंगदपुर जौहड़ी में आर्यन गेट वेज शूटिंग रेंज में अभ्यास करती हैं। कोच अमित कुमार ने बताया कि युविका शूटिंग के क्षेत्र में पदक जीतकर देश भर में जिले और रेंज का नाम रोशन कर चुकी हैं। युविका ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी अहमदाबाद में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड व एक सिल्वर पदक के अलावा खेलो इंडिया के अंतर्गत यूनिवर्सिटी गेम्स बंगलूरू में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी हैं।
वह गुजरात में 36वीं नेशनल गेम्स में गोल्ड प्राप्त किया और कोरिया में हुए वर्ल्ड कप में सिल्वर पदक जीत चुकी है। युविका तोमर का कोरिया एयर गन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वह बृहस्पतिवार को दिल्ली में शुरू हो रहे कैंप में भाग लेने के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर डीएम राजकमल यादव ने उसे सम्मानित किया। कीड़ा अधिकारी सरिता रानी व खिलाड़ियों ने उसे शुभकामनाएं दी हैं।