{"_id":"60201dbd8ebc3e4a20255ced","slug":"youths-try-to-celebrate-daily-baraut-news-mrt524222534","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज-डे मनाने की कोशिश कर रहे युवक को युवतियों ने सरेराह धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज-डे मनाने की कोशिश कर रहे युवक को युवतियों ने सरेराह धुना
विज्ञापन

बड़ौत। वेलेंटाइन डे पर एक युवक को रोज-डे मनाना उस समय महंगा पड़ गया जब गुराना रोड से गुजर रही दो युवतियों को उसने गुलाब का फूल भेंट करना चाहा। इस बात से गुस्साईं युवतियों ने युवक की धुनाई कर दी। किसी तरह उनके चंगुल से बचकर आरोपी भाग निकला।
गुराना रोड पर एक युवक गुलाब का फूल लिए जा रहा था। इसी दौरान जब दो युवतियां सामने से आती दिखाई दी तो उसने गुलाब का फूल देना चाहा। इस बात से गुस्साई युवतियों ने उसकी सरेराह धुनाई शुरू कर दी। इस दौरान सड़क पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। बाद में युवतियां मौके से चली गई। हालांकि रोज-डे के दिन कोई असहज करने वाली घटना न हो इसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
जमकर हो रही फूलों की ब्रिकी
बड़ौत। वेलेंटाइन-डे की शुरुआत होते ही फूलों की दुकानों पर युवा वर्ग की भीड़ देखने को मिली। सुबह से लेकर शाम तक फूल विक्रेताओं की चांदी रही।