फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   youths doing tripling showed wrong attitude then police cuts two and a half thousand challan in baghpat

UP : ट्रिपलिंग कर रहे युवकों ने दरोगा को दिखाई गृह मंत्रालय की हेकड़ी, कटा ढाई हजार का चालान

Fri, 11 Nov 2022 03:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Nov 2022 03:55 PM IST
सार

ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवकों ने पुलिस को गृह मंत्रालय की हेकड़ी दिखाई तो ढाई हजार रुपये का चालान कट गया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन
youths doing tripling showed wrong attitude then police cuts two and a half thousand challan in baghpat
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में राष्ट्र वंदना चौक पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवकों को दरोगा ने रोक लिया और ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागज मांगे। जिस पर बाइक सवार एक युवक ने गृह मंत्रालय की हेकड़ी दिखाई और फोन पर किसी व्यक्ति से बात करने का दबाव बनाया। जिसके बाद दरोगा ने ढाई हजार रुपये का चालान काट दिया। 

विज्ञापन


शहर के राष्ट्र वंदना चौक से शुक्रवार की सुबह एक बाइक पर तीन युवक बिना हेलमेट लगाए गुजर रहे थे। यातायात दरोगा रोशन लाल उन्हें रोककर उनका चालान काटने लगे। तभी बाइक पर सबसे पीछे बैठा युवक बोला रुको मैं गृह मंत्रालय से हूं और आप कमांडेंट साहब से बात कर लो। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: मातम में बदलीं खुशियां, कार सवार की मौत से मचा कोहराम, शादी समारोह में जा रहा था युवक
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने स्टाफ की शर्म करने के लिए कहा। जिस पर दरोगा रोशन लाल ने सभी के लिए यातायात नियम बराबर होने और उनका पालन करने की बात कहते हुए तीन सवारी बैठाने पर एक हजार, लाइसेंस न दिखाने पर एक हजार व हेलमेट नहीं लगाने पर 500 रुपये का चालान काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed