युवक को गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जिला नागौर निवासी मदन (33) थाना चांदीनगर के गांव ढिकौली में अपने दोस्त कुंवर पाल से मिलने के लिए गांव में आया हुआ था। बृहस्पतिवार को रात में करीब साढ़े आठ बजे दोनों दोस्त घेर में बैठ बातें कर रहे थे। इस दौरान कई अन्य लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार युवक कुंवर पाल के घेर में पहुंचे और आते ही मदन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
इससे वहां अफरा तफरी मच गई। मौका मिलते ही हमला करने वाले भाग निकले। गोली लगने की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। इसी दौरान किसी ने गांव में गोली मारने की सूचना पुलिस को दे दी।दोस्त ने परिजनों की मदद से घायल को बागपत स्थित जिला अस्पताल में पहुंचाया। वहां के चिकित्सकों ने घायल की हालत को गंभीर देख उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव में पहुंची और घटना की जांच की। सीओ (खेकड़ा ) पांडेय ने बताया रंजिश के चलते राजस्थान के युवक को क्षेत्र के गांव ढिकौली में रात के समय गोली मारी गई है। घायल की हालत गंभीर है। पीड़ित पक्ष से देर रात तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।