{"_id":"611801f18ebc3edfaa0a3cca","slug":"youth-robbed-one-lakh-from-animal-trader-baraut-news-mrt551912282","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पशु व्यापारी से एक लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने पशु व्यापारी से एक लाख लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बरनावा निवासी पशु व्यापारी पर एक युवक ने अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया। वह व्यापारी को जौहड़ी के जंगल में ले गया और चाकू दिखा कर एक लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
बरनावा निवासी उस्मान पुत्र इस्लाम ने बिनौली थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार को बड़ौत की पशु पैठ में पशु बेचकर आ रहा था। रास्ते में उसके पास स्कूटी सवार एक युवक आया और उस पर बहन के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए अभद्रता करने लगा। उसने विरोध किया। इस पर युवक ने उसे बहन से उसकी पहचान कराने के लिए अपने साथ चलने को कहा। उस्मान विवाद से बचने के लिए उसके साथ चल दिया। आरोप है कि युवक उसे जौहड़ी के जंगल में ले गया और चाकू दिखाकर एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। यह धनराशि उसने पशु बेचकर एकत्रित की थी। वारदात के बाद पीड़ित बिनौली थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। कार्यवाहक इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव का कहना है घटना संदिग्ध लग रही है। जांच कराई जा रही है।