{"_id":"64ef99a98de6c1cc0501b678","slug":"youth-missing-from-malakpur-village-fear-of-murder-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2395-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मलकपुर गांव से युवक लापता, हत्या की आंशका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मलकपुर गांव से युवक लापता, हत्या की आंशका
विज्ञापन
लापता युवक अमन । स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। मलकपुर गांव से लापता युवक की हत्या की आंशका जताते हुए कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवक से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि लापता युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है, लेकिन अभी तक युवक का शव न मिलने से हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस युवक को तलाश कर रही है।
मलकपुर गांव निवासी युवक अमन पुत्र स्वर्गीय निरमेश को गत 24 अगस्त को उसका एक दोस्त घर से बुलाकर ले गया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो युवक अमन घर लौटा और न ही उसके दोस्त ने परिजनों का फोन रिसीव किया। तलाश किए जाने के बाद जब युवक का कहीं पता नहीं चला तो लापता युवक अमन के चचेरे भाई अजय ने कोतवाली में तहरीर देकर घर से अमन को बुलाकर ले जाने वाले दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल इस मामले में कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने अमन को घर से बुलाकर ले जाने वाले उसके दोस्त को हिरासत में ले रखा है।
आशंका जताई जा रही है कि अमन की हत्या कर दी गई है, हत्या में खामपुर गांव निवासी अमन का रिश्तेदार भी शामिल है और हत्या कर शव को किसी नहर में फेंक दिया गया है, लेकिन अभी तक शव नहीं मिला, जिस कारण अभी हत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अमन को घर से बुलाकर ले जाने वाले दोस्त हरमेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मामले से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
- 18 साल पहले अमन के पिता की भी कर दी गई थी हत्या, मां हुई ही लापता
लापता युवक अमन के पिता निरमेश तोमर की करीब 18 साल पहले बड़ौत में सरेआम हत्या कर दी थी। निरमेश तोमर ने बड़ौत के आवास विकास काॅलोनी की रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह युवती के परिजनों को पसंद नहीं हा। दोनों की इकलौती संतान अमन तोेमर के रूप में बेटा था। पिता की हत्या के कुछ समय बाद संदिग्ध परिस्थितियाें में निरमेश की पत्नी भी गायब हो गई थी, तब से उसका अभी तक कहीं कोई पता नहीं चला। अब अमन लापता हो गया।