{"_id":"61eb02c3c05a8666295330f4","slug":"youth-got-shot-in-harsh-firing-baraut-news-mrt574253544","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में युवक घायल को गोली लगने से अफरा-तफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में युवक घायल को गोली लगने से अफरा-तफरी मची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पांची में घुड़चढ़ी के दौरान हुई वारदात
पुलिस ने घायल को सीएचसी पिलाना में भर्ती कराया
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। थाना क्षेत्र के गांव पांची में शुक्रवार रात घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
पांची गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति के पुत्र की घुड़चढ़ी हो रही थी। इसमें ढिकौली निवासी उनका रिश्तेदार भी आया हुआ था। वह सेना में जवान बताया गया है। वह इस दौरान डीजे पर डांस कर रहा था। इसी दौैरान उसने बिना सोचे-समझे लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से पांची निवासी शाहिद पुत्र रफीक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से वहां पर अफरा-तफरी मच गई।। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में तहरीर नहीं आई है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।