{"_id":"5e3084ba8ebc3e4ae765be80","slug":"youth-dies-in-road-accidents-four-injured-including-couple-kahkra-news-mrt465965873","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, दंपती सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, दंपती सहित चार घायल
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और खेकड़ा पाठशाला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा।
सोमवार की रात्रि में करीब एक बजे दिल्ली की न्यू सीमा पुरी कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय विपुल कुमार सिंह पुत्र रतनेश्वर सिंह अपने साथी तीस वर्षीय महेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर वाया ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से होकर मुरथल जिला सोनीपत हरियाणा जा रहे थे। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर यमुना नदी पुल के पास पहुंचे। तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों मार्ग पर गिर गए। इसके बाद वाहन ने विपुल कुमार को कुचल दिया। इससे विपुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी महेंद्र गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर खेकड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को खेकड़ा सीएचसी ले आई। सीएचसी में चिकित्सकों ने विपुल को मृत घोषित किया। महेंद्र को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया । पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते पर बागपत पहुंचे और मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन मृतक के शव को साथ ले गए। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए वाहन व चालक की तलाश में जुटी है।
दूसरी दुर्घटना सोमवार की रात्रि में आठ बजे खेकड़ा पाठशाला मार्ग पर हुई। जवाहर नगर लोनी निवासी मनमोहन सोमवार को खेकड़ा अपनी ससुराल में आया । देर शाम वह यहां से अपनी पत्नी तनु को लेकर वापस जवाहर नगर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बाइक पर सवार होकर खेकड़ा पाठशाला मार्ग पर एक पावरलूम फैक्ट्री के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक व कार क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार दंपति के साथ ही खेकड़ा निवासी कार चालक साजिद भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पाठशाला चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेने के साथ ही तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कहा दोनों दुर्घटनाओं के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया । पोस्टमार्टम के बाद मृतक विपुल के शव परिजनों को सौंपा। वह शव को लेकर दिल्ली चले गए।