फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth death while crossing pond in Drunk

नशे में तालाब पार करते समय युवक डूबा, मौत

Wed, 06 Sep 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 06 Sep 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Youth death while crossing pond in Drunk
बड़का गांव में युवक की मौत के बाद गमजदा महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़का गांव में सोमवार की देर शाम पांच युवकों ने शराब की पिनक में तालाब पार करने पर दो हजार की शर्त लगा दी। जब नशे में पांचों युवक तालाब को पार करने लगे तो एक उसमें डूब गया तो उसके चार और साथी तालाब से निकल शोर मचाते हुए गांव की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


देर रात तक ग्रामीणों ने डूबे युवक की तलाश की। मंगलवार की तड़के उसका शव तालाब में तैरता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पुलिस ने कई युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


मृतक अनिल उम्र 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय तेजपाल नया गांव बागपत का रहने वाला है। वह हाल में अपने नाना श्री के यहां बड़का गांव में रह रहा था और मजदूरी करता था। सोमवार की देर शाम अनिल व उसके दोस्त महाराज, सुखबीर, प्रमोद, कृष्णपाल तालाब के किनारे के शराब पी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्हें नशा हो गया तो उन्होंने कहा जो पहले तालाब को पार कर लेगा, वह दो हजार रुपये जीतेगा। इस पर पांचों युवक तालाब में कूद गए। इसी दौरान अनिल तालाब के बीच में डूब गया तो उसके चारों अन्य दोस्तों का नशा चूर हो गया और वे तालाब से किसी तरह निकलकर गांव में शोर मचा दिया अनिल गांव में डूब गया है तो गांव के काफी संख्या में लोग वहां दौड़े और उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। 


मंगलवार की तड़के उसका शव उसमें तैरता मिला। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने फिलहाल दो युवकों को हिरासत में लिया है। अनिल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अनिल के चार बच्चे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed