{"_id":"60b144f48ebc3e1f59430951","slug":"youth-bled-by-beating-policemen-baghpat-news-mrt540297267","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों की पिटाई से युवक लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों की पिटाई से युवक लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा पाठशाला पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई से एक युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने पीड़ित युवक का फोन भी तोड़ दिया। युवक शुक्रवार को गुजरात में रोजगार के लिए निकले थे। एसपी ने मामले की जांच सीओ खेकड़ा को सौंप दी है।
कोरोना काल में एक तरफ पुलिसकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में लोगों की मदद करने में जुटे हैं। वहीं, शुक्रवार को खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र की पाठशाला पुलिस चौकी पर देखने को मिला है। पाठशाला पुलिस चौकी का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक शख्स पुलिसकर्मियों के सामने शोर मचाकर पिटाई का आरोप लगा रहा है। बागपत के ही ओड्डापुर गांव के युवक जुबेर का कहना कि वह शुक्रवार को दिल्ली से गुजरात जाने के लिए अपने भाई के साथ घर से निकला था। बस में टिकट से अधिक रुपये मांगने पर उसकी बस कंडक्टर से कहासुनी हो गई। बस कंडक्टर ने दोनों युवकों को पाठशाला चौकी पर पुलिसकर्मियों को सौंप दिया। पुलिसकर्मियों ने युवकों से मामले की जानकारी किए बिना मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों पर डंडे बरसाए। वहीं, एसपी अभिषेक सिंह ने मामले की जांच के लिए सीओ खेकड़ा को निर्देश दिए हैं।