फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth beaten wife for not meeting demand

दहेज की मांग पूरी न होने पर लोभी पति ने पत्नि को मारपीट कर किया घायल

Tue, 21 Jul 2020 04:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten wife for not meeting demand
मांग पूरी न होने पर युवक ने पत्नी को पीटा
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला औरंगाबाद शेखान निवासी विवाहिता सोमवार को मायके वालों के साथ कोतवाली पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में कहा वह लोनी निवासी है। उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व खेकड़ा निवासी एक युवक के साथ हुई । शादी में उसके मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य से अधिक दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और शादी के कुछ दिन बाद से ही पति व ससुराल के अन्य लोग उसके साथ गाली गलौच के साथ ही मारपीट कर दहेज में एक लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं। सोमवार को भी पति ने उसे दहेज की मांग पूरी न होने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने कहा पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed