{"_id":"62a388cdb6798633495d49aa","slug":"young-man-beaten-up-hostage-found-unconscious-in-the-field-baghpat-news-mrt592368939","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर युवक की पिटाई, खेत में बेहोश मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर युवक की पिटाई, खेत में बेहोश मिला
विज्ञापन
वायरल हुई विडियों में बंधक बनाया गया युवक
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- केतीपुरा मोहल्ले में रहने वाला युवक तीन जून को किसी काम से गया था लोनी
- बेहोशी की हालत में मिले युवक को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में रहने वाले एक युवक को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में छह दिन तक बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। बंधक बनाये जाने की वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात कोतवाली पुलिस से शिकायत की। शुक्रवार की सुबह लापता युवक नौरोजपुर रोड पर बेहोशी की हालत में मिला, जिसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया।
केतीपुरा मोहल्ले के रहने वाले हनीफ ने बताया कि उसका बेटा आरिफ तीन जून किसी काम के लिए लोनी गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा और मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पाया। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को उनके एक रिश्तेदार ने मोबाइल पर आरिफ को बंधक बनाने की एक वीडियो भेजी। इस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को वीडियो दिखाकर बेटे की बरामदगी की मांग की। आरोप लगाया कि शुक्रवार को उसका बेटा आरिफ नौरोजपुर रोड पर एक खेत में पड़ा मिला, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण मेरठ रेफर कर दिया गया। आरोप है कि उसके बेटे को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस मामले में इंस्पेक्टर ओपी सिंह का कहना है कि युवक के बयान लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।