{"_id":"62a3898f5b0dc96c6f630bb0","slug":"young-generation-should-stay-away-from-disorders-suresh-khanna-baraut-news-mrt592249495","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा पीढ़ी विकारों से दूर रहे : सुरेश खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा पीढ़ी विकारों से दूर रहे : सुरेश खन्ना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा युवा पीढ़ी विकारों से दूर रहे। वर्तमान समय में हमारे बच्चे अच्छी विचारधारा को आत्मसात करते हुए जीवन में आगे बढ़े। मेहनत करें, बड़ों का सम्मान करें, ईमानदारी का जीवन जीएं। विद्यार्थी जीवन का परम लक्ष्य यही होना चाहिए।
सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि हम अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं तभी एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। गराष्ट्रीय संस्कृत संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर वाचस्पति मिश्र अध्यक्ष ने कहा कि हमें युवाओं के मार्गदर्शन के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार चलाने होंगे। सभा मंत्री रवि शास्त्री, प्रधान सुशील राणा, संस्था अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉक्टर मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, रामपाल तोमर, प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, आचार्य धर्मवीर आर्य, धर्मपाल त्यागी, धर्मेंद्र आर्य, विनय आर्य, दीपक आर्य, सत्येंद्र, कर्मवीर, आरआरडी उपाध्याय, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।