{"_id":"63b70ec09dcfa045784f57f9","slug":"you-will-not-have-to-study-from-old-books-baghpat-news-mrt6206924190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुरानी किताबों से नहीं करनी पड़ेगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुरानी किताबों से नहीं करनी पड़ेगी पढ़ाई
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय स्कूलों में इस बार छात्रों को पुरानी किताबों से पढ़ाई नहीं करनी होगी। स्कूलों में सत्र शुरू होते ही पाठ्य पुस्तकों को वितरण कराया जाएगा। नए शैक्षिक सत्र में किताब वितरण की तैयारी मार्च में ही पूरी कर दी जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शासन को किताबों का ब्योरा भेज दिया है।
परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। नए सत्र में छात्रों को सत्र शुरू होते ही पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए शासन से जिले के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों को ब्यौरा मांगा गया था।
जिला स्तर पर बच्चों को किताबों के वितरण के लिए ब्लाक अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जा चुकी है। विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक के छात्रों के लिए एनसीईआरटी की किताबों को लागू किया जाएगा। जिसकी आपूर्ति एनसीईआरटी से एक अप्रैल से छात्रों को मिलेंगी।
विज्ञापन
जिले के 530 विद्यालयों में 70 हजार छात्र है पंजीकृत
जिले में 530 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय है। इन विद्यालयों में 70 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को एक अप्रैल को किताबें उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर से मार्च आपूर्ति की जाएगी।
कोट...
- इस बार सत्र शुरू होते ही छात्र-छात्राओं को नई किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। शासन को छात्र संख्या और पाठ्य पुस्तकों की मांग भेज दी गई है। शासन स्तर से मार्च में किताबों की आपूर्ति कराई जाएगी। - धर्मेंद्र यादव, जिला समन्वय