{"_id":"655b5a7c78d16836fb00d2f5","slug":"xen-pratham-suspended-for-not-taking-interest-in-revenue-collection-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4103-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राजस्व वसूली में रुचि न लेने पर एक्सईएन प्रथम निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राजस्व वसूली में रुचि न लेने पर एक्सईएन प्रथम निलंबित
विज्ञापन
-एमडी के आदेशों पर एसई ने की कार्रवाई, मेरठ कार्यालय से किया संबद्ध
फोटो संख्या 7
बड़ौत। विभागीय कामाें में रुचि न लेने, राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न करने सहित अन्य कामों मेें लापरवाही बरतने पर ऊर्जा निगम की एमडी के निर्देश पर एसई ने विद्युत वितरण खंड प्रथम पर तैनात अधिशासी अभियंता प्रथम को निलंबित कर दिया। साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई की हिदायत दी।
एसई जमील अहमद खान ने बताया कि तकरी डेढ़ साल पहले दुर्गेश कुमार जयसवाल को विद्युत वितरण खंड प्रथम में अधिशासी अभियंता प्रथम के पद पर कार्यरत किया गया था। उनकी तैनाती के बाद से ही उपभोक्ता उनकी कार्यशैली से संतुष्ट नहीं थे। इसके अलावा उनका विभागीय कामों में रुचि न लेने सहित राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने पर कोई ध्यान नहीं था। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा निगम की एमडी के निर्देश पर उन्हें निलंबित किया गया है। साथ ही उन्हें मेरठ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उधर, दुर्गेश कुमार जयसवाल ने कहा कि उन्होंने विभागीय नियमों का ध्यान रखते हुए ईमानदारी से ड्यूटी की।
-निलंबन के सही कारणों को छिपा रहे अधिकारी
एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जयसवाल के निलंबन का सही कारण अधिकारी छिपा रहे हैं, क्योंकि गत साल ही उन्हें राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने पर मेरठ बुलाकर सम्मानित किया गया था। बताया जा रहा है कि उनकी तैनाती के बाद कार्यालय पर बाहरी तत्व भी सक्रिय हो गए थे, जो उपभाेक्ताओं से अवैध वसूली करने का काम करते थे। साथ ही क्षेत्र में तैनात लाइनमैनों पर भी अवैध उगाही को लेकर किसानों ने कार्यालय पर कई दिनों तक धरना भी दिया था। फिलहाल उनकी जगह पर दीपांश राय को एक्सईएन प्रथम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।