फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Xen Pratham angry over the mess spread in the office

Baghpat News: कार्यालय में फैली गंदगी पर भड़के एक्सईएन प्रथम

Tue, 13 Feb 2024 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Xen Pratham angry over the mess spread in the office
-खुद सफाई करने में जुटे, पिछले एक सप्ताह से नहीं आ रहा सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। विद्युत वितरण खंड प्रथम कोताना रोड पर फैली गंदगी को लेकर मंगलवार को अधिशासी अभियंता प्रथम ने खासी नाराजगी जताई। इसके बाद खुद ही सफाई करने में जुट गए। इस दौरान कार्यालय पहुंचे कर्मचारी हैरान हो गए। हालांकि बाद में कर्मचारी भी एक्सईएन प्रथम के साथ कार्यालय की सफाई में जुट गए।

दरअसल मानदेय न मिलने की वजह से पिछले एक सप्ताह से कोताना रोड स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम पर सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। इस कारण कार्यालय में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। लखनऊ में विभागीय बैठक में शामिल होने के बाद जब मंगलवार को एक्सईएन प्रथम दीपांशु सहाय तकरीबन सवा नौ बजे कार्यालय पर पहुंचे तो कार्यालय के मुख्य दरवाजा से लेकर कार्यालय परिसर में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा देखा। इस पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। इसके बाद वे स्वयं कार्यालय की साफ-सफाई में जुट गए। इस दौरान तकरीबन 10 बजे कर्मचारी भी कार्यालय पर पहुंचने लगे, जो भी कर्मचारी कार्यालय पहुंचता और एक्सईएन प्रथम दीपांशु सहाय को सफाई करता देखता, तो हैरान हो जाता। इसके बाद शर्मिंदा होकर कर्मचारी भी एक्सईएन प्रथम के साथ कार्यालय की सफाई में जुट गए। इस पूरे मामले में एक्सईएन प्रथम ने खुद सफाई कर कर्मचारियों व उपभोक्ताओं को स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed