फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wrote letter to Chief Minister for oxygen

सीएम से कंट्रोल रेट पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग

Tue, 11 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Wrote letter to Chief Minister for oxygen
बागपत। राज्य मद्य निषेध परिषद के पूर्व चेयरमैन कुलदीप उज्ज्वल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिले में कंट्रोल रेट पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी दर पर ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। ऑक्सीजन की कमी के कारण जिले में कोरोना संक्रमित दम तोड़ रहे हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। जिला प्रशासन ने अभी तक कोई भी ऐसा सेंटर स्थापित नहीं किया, जहां से कोरोना के होम आइसोलेटड मरीज को कंट्रोल रेट पर ऑक्सीजन मिल सके। जिले की तीनों तहसीलों में मरीजों के लिए हेल्प डेस्क बनाए जाने की भी सख्त जरूरत है। जहां से मरीजों के परिजन डॉक्टर का पर्चा व कोरोना की रिपोर्ट दिखाकर ऑक्सीजन सिलिंडर निर्धारित मूल्य पर खरीद सकें। जिले में ऑक्सीजन गैस के सिलिंडरों की कालाबाजारी भी चरम पर है। ऐसी स्थिति में जिले की तीनों तहसीलों में तत्काल ऑक्सीजन हेल्प डेस्क की स्थापना कराई जाए। जिससे होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को जीवन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed