फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wrestling left on par, Fakharpur and Sikha winners in Kabaddi

कुश्ती बराबर पर छूटी, कबड्डी में फखरपुर व सिखेड़ा विजेता

Sat, 27 Nov 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Wrestling left on par, Fakharpur and Sikha winners in Kabaddi
बागपत के सिखेड़ा गांव में आयोजित दंगल में भाग लेते पहलवान - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सिखेड़ा में सांसद खेल स्पर्धा का शनिवार को समापन हुआ। ढाई लाख के इनाम की कुश्ती बराबरी पर छूटी। कबड्डी में लड़कों में फखरपुर व लड़कियों में सिखेड़ा की टीम विजेता रही। विजेताओं को अतिथियों ने नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सिखेड़ा गांव में स्वर्गीय चौधरी जयवीर सिंह की स्मृति में भाजपा नेता सचिन डागर ने तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन कराया। इसमें 51 हजार की कुश्ती आकाश जमालपुर और रोहिल हरियाणा के बीच हुई जो बराबरी पर रही। एक लाख रुपये के इनाम की सुमित खड़खड़ी व आशीष दिल्ली के बीच हुई। यह भी बराबरी पर रही। ढाई लाख की इनामी की कुश्ती उमेश पहलवान मथुरा व मोनू पहलवान कुराना के बीच हुई। इसमें भी हार-जीत का फैसला नहीं होने से बराबरी पर छूटी। रिले दौड़ और 400 मीटर दौड़ में नितिन मेरठ प्रथम रहा। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में बसी गांव की रीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में बागपत के सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के हेमर थ्रो में तानिया चौधरी प्रथम स्थान पर रही। कबड्डी का फाइनल मैच फखरपुर और दिल्ली की टीम के बीच खेला गया, जिसमें फखरपुर की टीम विजेता बनी। फखरपुर की टीम को एक लाख रुपये का नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि दिल्ली की टीम को 51 हजार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिला कबड्डी में सिखेड़ा और बसी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सिखेड़ा की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को 21 हजार रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा भी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार-जीत पर हुई खींचतान
कबड्डी और कुश्ती में कई बार अंकाें के साथ हार-जीत को लेकर खींचतान हुई। इसे लेकर रेफरी और कोच के बीच नोकझोंक भी होती रही।
दंगल में नामचीन पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच
फोटो संख्या 5.......
बड़ौत। जनता वैदिक महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित दंगल में पहलवानों के दांवपेंच ने खेल प्रेमियों के रोमांच को परचम पर पहुंचाया। पांच लाख और तीन लाख की कुश्ती का नतीजा नहीं निकल सका। दोनों कुश्ती बराबरी पर छूटी। एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान ने अपने पिता की स्मृति में कराए दंगल में पांच लाख की इनामी कुश्ती पृथ्वी राज पाटिल महाराष्ट्र केसरी और साहिल हरियाणा केसरी के बीच करीब आधे घंटे तक चली। लेकिन नतीजा नहीं निकल सका और कुश्ती बराबरी पर छूटी। तीन लाख की इनामी कुश्ती अतुल रोहतक और सोमबीर सोनीपत के बीच हुई। यह भी बराबरी पर छूटी। इसके अलावा 51-51 हजार की दो कुश्तियां पहलवान सचिन खरखौदा और आर्यन सोनीपत व रामवीर दिल्ली एवं करण सिंह रोहतक के बीच हुई। दोनों ही कुश्तियां बराबरी पर छूटी। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देकर बढ़ावा देने का वादा किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी अरविंद संगल, पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, अजय तोमर, जसवीर, विक्रम राणा, सरिता चौधरी, डा नीरज कौशिक, पवन शर्मा प्रभात तोमर आदि मौजूद रहे। संचालन मास्टर राजगुरू तोमर ने किया।

बागपत के सिखेड़ा गांव में आयोजित दंगल में भाग लेते पहलवान।

बागपत के सिखेड़ा गांव में आयोजित दंगल में भाग लेते पहलवान।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed