फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wrestling coach and computer operator die in accidents

Baghpat News: हादसों में कुश्ती कोच और कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत

Wed, 18 Mar 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Wrestling coach and computer operator die in accidents
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सोमवार रात बामनौली गांव के सीएनजी पंप के पास अखाड़े में कुश्ती कोच अंकित तोमर (36) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इसके अलावा मंगलवार सुबह अमीनगर सराय-बड़ौत मार्ग पर पूठड़ गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेंद्र (36) निवासी सिंघावली अहीर की मौत हो गई।
विज्ञापन

बामनौली गांव निवासी अंकित तोमर अपने गांव में ही जिम चलाते थे और पिछले छह महीने से अखाड़ा बनाकर युवाओं को कुश्ती का प्रशिक्षण देते थे। सोमवार रात करीब दस बजे पुसार से बाइक पर सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली सीएनजी पंप के पास पहुंचे तो उनकी बाइक का पेट्राेल खत्म हो गया। अंकित तोमर ने साइड में बाइक खड़ी कर अपने दोस्त अचिन को पेट्रोल लेकर आने के लिए फोन किया।
विज्ञापन


अचिन ने बताया कि जैसे ही सीएनजी पंप के पास पहुंचा तो पुसार की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने अंकित को टक्कर दी। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने घायल अंकित को एंबुलेंस से बिनौली सीएचसी पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंकित तोमर को मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन मेरठ पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। अंकित के परिवार में मां राजेश देवी, पत्नी प्राची, बेटी अरु और छोटा भाई अनुज है। इस मामले में जांच अधिकारी केवल सिंह का कहना है कि कैमरों की फुटेज देखकर अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कई गाेवंशों की बचा चुके हैं जान
अचिन ने बताया कि अंकित तोमर काफी समय से गोसेवा भी कर रहे थे, जो घायल गोवंशों का उपचार करा रहे थे। कुएं में गिरने और दलदल में फंसने वाले कई गोवंशों को बाहर निकालकर उनकी जान भी बचा चुके हैं।


-अज्ञात वाहन ने कंप्यूटर ऑपरेटर को टक्कर मारी, मौत
अमीनगर सराय। बड़ौत मार्ग पर पूठड़ गांव के पास मंगलवार सुबह टहल रहे कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेंद्र निवासी सिंघावली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने ई-रिक्शा से घायल सुरेंद्र को सिंघावली अहीर थाने पहुंचाया। इसके बाद पिलाना सीएचसी ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी। सुरेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़े थे, उनके दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं एक भाई मुकेश मेरठ जिले के रासना के इंटर काॅलेज में सहायक अध्यापक है। सुरेंद्र अपनी माता के साथ गांव में रहते थे और कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते थे। इसमें जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed