{"_id":"5e3ef67b8ebc3ee61f4e5179","slug":"wounded-by-assault-baghpat-news-mrt467964355","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करके किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट करके किया घायल
विज्ञापन
मारपीट करके किया घायल
छपरौली। कस्बे की चौधरान पट्टी के शाबिर पुत्र मेहरदीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ ककौर में वेदपाल ठेकेदार के ईंट भट्टे पर काम करते हैं। शनिवार सुबह पांच युवक बाइक पर सवार होकर भट्टे पर आए और परिवार पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और एक आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चांदनहेड़ी निवासी इरशाद का चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
------------
पुसार गांव मे दंपती के साथ मारपीट
दाहा। रजनी पत्नी प्रेमसिंह निवासी पुसार ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि दंपती अपने घर में बैठे हुए थे। तभी गांव के ही दो युवक आए और गाली-गलौच कर मारपीट कर गांव से भगा देने की धमकी दी।