फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Would have seized the trident got Kanvdion

कांवड़ियों से त्रिशूल मिला तो होगा जब्त

Sun, 24 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 24 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Would have seized the trident got Kanvdion
बालैनी के पुरामहादेव मंदिर में कांवड़ मेले की तैयारियों पर बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
दोघट। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। उन्हें कई जगह खामियां मिलीं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। 25 जुलाई से बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर वाहन पूर्ण रूप से बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


कांवड़ मेले को लेकर बागपत जनपद के प्रशासनिक अधिकारी टेंशन में है। डीएम ने शनिवार को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग का भड़ल पुलिस चौकी तक निरीक्षण किया। कांवड़ मार्ग पर कई जगह खामियां मिली। भड़ल पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को खामियां दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने बताया  कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। कांवड़ शिविर सड़क से हटकर लगेंगे। शिविरों में डीजे नहीं बजेगा। कोई भी कांवड़ियां त्रिशूल लेकर नहीं चलेगा। यदि किसी कांवड़िए पर त्रिशूल मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।  कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले पीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ-साथ बरनावा से पुरा महादेव तक पांच बाइकों पर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई। इन बाइकों घूमकर चिकित्सक बीमार कांवड़ियों का इलाज करेंगे। उन्होंने बताया 25 जुलाई से बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर वाहन बंद कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली-पानी की पूरी व्यवस्था रहेगी। इस दौरान उनके साथ एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव, सीओ सीपी सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारियों मौजूद रहे।

q गांव भड़ल में डीएम को घेरा ः

दोघट। कांवड़ मार्गों के निरीक्षण दौरान गांव भड़ल में ग्रामीणों ने डीएम को घेर लिया। उन्होंने बताया के मुख्य मार्ग पर रखे दो ट्रांसफार्मर विगत 15 से खराब पड़े हैं। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव के दो ट्रांसफार्मर खराब होने के आधे गांव की बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। इससे गांव में पेयजल संकट बना है। इसके अलावा बिजली उपकरण शोर बने हैं। गांव कांवड़ पर पड़ने के कारण रोशनी की अति आवश्यकता है। डीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिया रविवार को दस बजे तक गांव के दोनों ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इस दौरान प्रमोद, कर्ण सिंह, यशपाल, राजेंद्र, लालू, सतेंद्र राणा, योगेंद्र, महीपाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

कांवड़ियों के विश्राम के लिए धर्मशाला खाली रखें

बालैनी। जिलाधिकारी ने कहा 26 जुलाई तक विभागों के अधिकारी अपनी सभी तैयारियों को पूरा कर लें। कमी मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ियों के विश्राम के लिए सभी धर्मशाला खाली करवाने को कहा। शनिवार को डीएम ह्दय शंकर तिवारी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर पर मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा  जिले में कांवड़ियों के लिए जगह-जगह 30 भंडारे लगेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग भंडारों में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच करेंगे। वहीं, भंडारे में एक-एक पुलिसकर्मी की तैनाती रहेगी। बड़ौत एसडीएम को सभी कांवड़ियों के विश्राम के लिए सभी धर्मशालाओं को कांवड़यात्रा तक खाली रखने और सीओ को रूट डायवर्जन के निर्देश दिए।

 डीपीआरओ को कहा सरूरपुर कलां गांव में गंदगी का अंबार है। इसे हटवाया जाए और मार्ग पर जलभराव न हो। डीएम ने कहा स्वास्थ्य विभाग भी सभी तैयारियां पूरी रखे। कांवड़ मार्गों पर 14 एंबुलेंस रहेगी। सभी सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सकों की 24 घंटे तैनाती रहेगी।

 हिंडन नदी के दूषित जल को देख नदी में कांवड़ियों को स्नान न करने के निर्देश दिए। वहां वोट में पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। वन क्षेत्रों में लाइट की व्यवस्था और अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसमें एसपी पूनम, सीडीओ जेपी रस्तौगी, मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, मांगेराम चेयरमैन आदि मौजूद रहे।     

भोले की जयघोष के साथ पहुंच रहे कांवड़िये

दोघट।  हरिद्वार से गंगा जल लेकर शिव भक्त कांवड़ियों का पहला जत्था चौगामा क्षेत्र के दाहा गांव पहुंच गया है। यह जत्था राजस्थान के बलेश्वर मंदिर में शिव लिंग पर जलाभिषेक करेगा। कांवड़ लेकर आए शिव भक्त शीशराम, जय सिंह, दोलाराम पहलवान, विक्की गुर्जर, विक्रम हरियाणा प्रदेश के रहने वाले हैं। हरियाणा के शिव भक्त राजस्थान के सीकर जिले में स्थित बलेश्वर मंदिर में शिव लिंग पर एक अगस्त को जलाभिषेक करेंगे।



उन्होंने बताया शिव भक्त पिछले पांच साल से हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते हैं। दूसरी तरफ चौगामा क्षेत्र में शिव भक्तों के लिए कांवड़ शिविर लगने शुरू हो गए हैं। अब प्रतिदिन शिव भक्तों  की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। पुलिस ने कांवड़ मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कांवड़ मेले को देखकर अति संवेदनशील गांवों में पुलिस और पीएसी बल तैनात किया, यदि किसी ने भी गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed