{"_id":"5d9c808f8ebc3e93d76c551c","slug":"worker-died-due-to-being-buried-under-an-iron-plate-in-ramala-sugar-mill-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: रमाला चीनी मिल में बड़ा हादसा, लोहे की प्लेट के नीचे दबने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: रमाला चीनी मिल में बड़ा हादसा, लोहे की प्लेट के नीचे दबने से मजदूर की मौत
Tue, 08 Oct 2019 06:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Oct 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ व मजदूर युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में मंगलवार को रमाला चीनी मिल में एक मजदूर की लोहे की प्लेट के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मजदूर की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: देवबंद में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
जनपद के ग्राम आसरा निवासी महबूब (48) चीनी मिल में मजदूरी का कार्य करता था। मंगलवार को भी वह मिल में कार्य कर रहा था कि दुघर्टनावश लोहे की प्लेट के नीचे दब गया। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। महबूब के साथी उसकी मदद के लिए दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से मजदूर के शव को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान भारी भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।