{"_id":"677bcf9ce6377235010c4624","slug":"work-started-on-bijraul-marg-underpass-construction-material-was-put-in-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-124491-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिजरौल मार्ग अंडरपास पर शुरू हुआ काम, निर्माण सामग्री डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिजरौल मार्ग अंडरपास पर शुरू हुआ काम, निर्माण सामग्री डाली
विज्ञापन
-रेलवे अधिकारियों का दावा कि अंडरपास बनने में लगेंगे करीब छह माह
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बिजरौल मार्ग पर अंडरपास निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सोमवार को निर्माण सामग्री डाली गई। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि करीब छह माह में अंडरपास बनकर तैयार होगा।
नगर के बिजरौल व बिनौली मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है, जिनका लगभग 80 फीसदी का काम पूरा हो चुका है। इनके नीचे अंडरपास भी बनने हैं, जहां रविवार को बिनौली मार्ग पर 168 मीटर लंबे अंडरपास को वाहनों के संचालन के लिए खोल दिया गया था। अब बिजरौल मार्ग पर अंडरपास बनाने का काम किया जाएगा। सोमवार को बिजरौल मार्ग पर निर्माण सामग्री को डालकर काम शुरू कर दिया गया है। जहां पर निर्माण कार्य के चलते लोगों को आवागमन में असुविधा होगी। वहीं रेलवे एक्सईएन शिव कुमार ने कहा कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए अंडरपास निर्माण कार्य को तेजी के साथ किया जाएगा और छह माह के अंदर तैयार कर वाहनों के संचालन के लिए खोल दिया जाएगा।