फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women will check water purity in villages

गांवों में पानी शुद्धता की जांच करेंगी महिलाएं

Mon, 26 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women will check water purity in villages
बागपत। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंर्तगत ग्राम पंचायत में महिलाओं की पांच सदस्यीय कमेटी पेयजल की गुणवत्ता की जांच करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर गांवों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। महिलाओं को जल की शुद्धता की जांच के लिए राज्य स्वच्छता एवं पेयजल समिति की ओर से प्रशिक्षण और जांच किट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

गांव में लोगों का शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2024 तक पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए प्रदेश स्तर स्वच्छता एवं पेयजल समिति और जिला स्तर पर जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। राज्य स्तरीय समिति ने गांवों में पानी की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए है। ब्लॉक स्तर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा। पानी की जांच की मॉनिटिरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन्हें सौंपी जाएगी जांच की जिम्मेदारी
पानी की गुणवत्ता की जांच की जिम्मेदारी एएनएम, आंगनवाड़ी, ग्राम पंचायत सदस्य, शिक्षिका और सक्रिय महिलाओं को सौंपी जाएगी। महिलाओं को पानी की जांच करने का राज्य स्वच्छता पेयजल समिति की ओर से प्रशिक्षण व किट उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राम पंचायतों में पानी की जांच मॉनिटिरिंग ब्लॉक स्तर पर की जाएगी। विकास खंड अधिकारी जल की जांच की सूचना का सत्यापन कर सहायक नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में पानी की शुद्धता की जांच के लिए महिलाओं की पांच सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा। महिलाओं को पानी की शुद्धता की जांच के लिए प्रशिक्षण और किट उपलब्ध कराई जाएगी।- रविंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed