फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women were afraid to leave the house under SP government: Sushma

सपा की सरकार में घर से निकलने से डरती थीं महिलाएं: सुषमा

Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women were afraid to leave the house under SP government: Sushma
बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेती महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह - फोटो : BAGHPAT
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और समस्याएं भी सुनीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि सपा सरकार में महिला व बेटियां घर से निकलने से डरती थीं, लेकिन अब बेटियां घर के बाहर सुरक्षित महसूस करती हैं। प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
सुषमा सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में कहा कि भाजपा सरकार में विकास और जन कल्याण के लिए कार्य किए गए है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत बेसहारा बच्चों को सहायता दी गई है। जनसुनवाई में 13 महिलाओं ने समस्या बताकर समाधान की मांग की। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण का सच जानने को 100 महिलाओं से फोन पर फीडबैक लिया गया था। इनमें से 95 प्रतिशत महिलाओं ने शिकायतों के निस्तारण पर संतोष जताया है। दुष्कर्म के 15, दहेज उत्पीड़न के 27, घरेलू हिंसा के 35, अपहरण के नौ, हत्या के 30, मारपीट के 15, छेड़छाड़ के 19 और यौन उत्पीड़न के छह मामले दर्ज हुए हैं। इस मौके पर डीडीओ बीबी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा, महिला कल्याण अधिकारी शालू चौधरी, दीप्ति और अनीसा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया
सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष डा. सीमा यादव ने आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह के समक्ष पुलिस पर किसान आंदोलन का समर्थन करने पर उत्पीडन करने का आरोप लगाया। एक दुष्कर्म पीड़िता ने कहा कि साल में चार बार जांच बदल गई पर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एक किशोरी ने अपने मामा के दामाद पर दुष्कर्म का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed