फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women told the budget commendable step

आम बजट को लेकर समाज के विभिन्न तबको ने दी मिलीजुली प्रतिक्रियाए।

Sat, 01 Feb 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women told the budget commendable step
महिलाओं ने बजट को बताया सराहनीय कदम
विज्ञापन

खेकड़ा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने शनिवार को आम बजट पेश किया। इसमें खेकड़ा की गृहणी मधु जैन, सविता राठौर, नसीम बानो व ऊषा देवी का कहना है कि महिला वित्तमंत्री होने के कारण उन्हें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के लिए अधिक धन आवंटित किया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए भी स्मार्ट फोन योजना शुरू की जाएगी। ऐसे मे महिलाओं के लिए यह बजट सराहनीय है।
व्यापारियों नरेश कुमार जैन व विनोद गुप्ता का कहना है कि यह सराहनीय बजट है। टैक्स के साथ-साथ जीएसटी में भी 40 लाख तक के आय-व्यय को बाहर रखा गया है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कहना है। कि वह इस बजट से काफी खुश हैं। निश्चित ही उनकी कम आय में से भी अब तक टैक्स लग जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
उधमी एवं शिक्षण संस्था संचालक मुकेश गुप्ता का कहना है कि इस बजट से एजुकेशन के क्षेत्र में क्रांति आएगी। हायर एजुकेशन की ओर ध्यान आकृष्ट कराने को लेकर पहल की गई है। मध्यमवर्गीय लोगों के लिए यह बजट काफी रोचक है।
विज्ञापन

उधमी संजय गुप्ता का कहना है कि टैक्स सिस्टम का सरलीकरण हुआ है। साथ ही लोगों को टैक्स भरने में आसानी होगी। सरलीकरण से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सतबीर सिंह व रणबीर सिंह का कहना है कि किसानो को सौर ऊर्जा के पंप सैट पीएम कुसुम योजना के तहत मुहैया कराने की योजना बेहतर कदम है। फसलों को लाने ले जाने के लिए किसान रेल चलाने का प्रावधान किया गया है। इससे किसान अपनी फसलों को कश्मीर से कन्याकुमारी तक मंडियाें में बेच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed