{"_id":"61b247d1cb6d4f13b8170ee4","slug":"women-made-aware-about-sexual-harassment-baghpat-news-mrt5682444200","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न के प्रति महिलाओं को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन उत्पीड़न के प्रति महिलाओं को जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/छपरौली। सीएमओ कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी हुई। इसमें यौन उत्पीड़न अधिनियम के प्रति जागरूक किया।
सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम की रिपोर्ट दस दिसंबर तक प्रोबेशन अधिकारी को मेल के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषज्ञों के माध्यम से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्च शिक्षण संस्थाओं व औद्योगिक संस्थाओं में गोष्ठी कर लैंगिंग उत्पीड़न अधिनियम के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में एसीएमओ डॉ भुजवीर सिंह व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। उधर, छपरौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न के बारे में जागरूक किया गया।