{"_id":"622a4f6a4d668c6a8b2e74c0","slug":"women-expected-to-be-protected-respected-and-empowered-baghpat-news-mrt579915460","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकार की उम्मीद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। महिलाओं को प्रदेश की नई सरकार से उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकार मिलने की उम्मीद है। महिलाओं का कहना है कि समाज के विकास में महिलाओं का भी उतना ही योगदान है जितना पुरुषों का है। नई सरकार को चाहिए कि महिलाओं के हित के लिए अपेक्षित कदम उठाए।
---
नई सरकार से महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए धरातल पर कार्य करने की उम्मीद है। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहकर उनके अधिकार दिलाए जाएं। -रमा राठी
---
आज आधुनिक युग में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही है। शिक्षा हो या रोजगार महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। महिलाओं की शिक्षा और रोजगार के लिए और कदम उठाए जाएं। - वंदना गुप्ता
विज्ञापन
--
नई सरकार से महिलाओं के सम्मान के लिए किए गए वादों पर खरा उतरने की उम्मीद है। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को उनके अधिकार और योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया कराना चाहिए। - गुड्डी
सरकार को सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि विकास के लिए संचालित योजनाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी ज्यादा हो। - मुकेश
---
अगर किसी जगह छेड़छाड़ या चेन स्नेचिंग जैसी घटना होती है तो ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएं। सरकार युवतियों की सुरक्षा के लिए ज्यादा कड़े कदम उठाए जाए। - प्रियंका
---
महिलाओं की सुरक्षा के कठोर कानून बनाकर छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटना करने वाले लोगों को सोचने के लिए मजबूर होना पड़े । खुशी
---
सरकार ने नारी सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए है। इन प्रयासों को और अधिक बेहतर करने की उम्मीद है। स्वास्थ्य सेवाओं में भी वृद्धि की आवश्यकता है। - अलका
---
महिलाओं को सुरक्षा मिलने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। बेटियां घरों से निकलने का साहस करेगी। सरकार से बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानून बनाने की उम्मीद है। - गुड्डन