फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women doing social work honored

नारियों के संघर्षों के बल पर हर युग में सफलता के नये कीर्तिमान हुए स्थापित : ऋतिका शर्मा

Fri, 21 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women doing social work honored
सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

बड़ौत। बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली महिलाओं को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।
सर्व समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में राधेश्याम के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक ऋतिका शर्मा व भाजपा नेता दीपक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में ऋतिका शर्मा ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में महिलाएं पुरुषों की बराबरी कर रही है। त्रेता युग व द्वापर युग में महिलाओं ने राक्षसों का वध किया, जो उस वक्त देवता भी नहीं कर पाए थे। आजादी के समय भी झांसी की रानी ने अपना लोहा मनवाया और दुर्गा भाभी ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश में इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहे और अनेक राज्यों की मुख्यमंत्री महिलाएं भी रही। कहा कि महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कार्यक्रम करने का उद्देश्य रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डोली तोमर, दीपा तोमर, मंजू कुमारी, वंदना, उषा, मीना स्वामी, अनीता जैन, विशाखा जैन, अनीता गुप्ता, सुषमा शर्मा, कविता कुमारी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed