फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   women started shouting at bus stand in Baghpat said this is not my husband

यूपी: बस स्टैंड पर अचानक चिल्लाने लगी महिला, 'यह मेरा पति नहीं है.., फिर हुआ बड़ा खुलासा 

Tue, 08 Oct 2019 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 08 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
women started shouting at bus stand in Baghpat said this is not my husband
पुलिस हिरासत में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक व्यक्ति के साथ जा रही महिला बड़ौत में बस स्टैंड के पास पहुंचकर अचानक शोर मचाने लगी। महिला ने कहा कि उसके साथ आ रहा यह व्यक्ति उसका पति नहीं है। वह उसे जबरन पत्नी बनाना चाहता है। महिला के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस दोनों को कोतवाली लेकर चली गई। इनमें महिला को छोड़ दिया गया और उसके साथ जाने वाले व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है
विज्ञापन


दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की शादी नहीं हुई थी। उसे एक व्यक्ति ने सलाह दी कि हरिद्वार में तुम्हें ऐसी महिला मिल जाएगी जो पत्नी के रूप में तुम्हारे साथ रहेगी। वह दो दिन पूर्व हरिद्वार गया तो वहां एक महिला को पत्नी के रूप में पाने के लिए 64 हजार रुपये में सौदा किया। वह उसे अपने गांव ले आया। 
विज्ञापन

महिला ने कहा कि उसे एलर्जी है। उसे डॉक्टर को दिखाओ। वह बड़ौत उसे दिखाने आया और दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचा तो महिला चिल्लाने लगी कि यह मेरा पति नहीं है। मुझे जबरन पत्नी बनाकर ले जाना चाहता है। 

महिला का शोर सुनकर भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची। काफी समय तक पूछताछ के बाद महिला ने उसे छोड़ दिया और व्यक्ति को कोतवाली ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है। एसएसआई जाहिद खान ने बताया कि इस व्यक्ति से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed