फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman's funeral stopped in Sankalputthi

Baghpat News: सांकलपुट्ठी में महिला का जनाजा रोका

Sun, 17 Mar 2024 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Woman's funeral stopped in Sankalputthi
रटौल। सांकलपुट्ठी गांव में बुजुर्ग महिला की मौत होने के बाद शव को विवादित भूमि में सुपुर्द-ए-खाक करने को लेकर हंगामा हो गया। किसानों ने शव सुपुर्द-ए-खाक करने से रोक दिया। पांच घंटे तक हंगामे के बाद नायब तहसीलदार ने लोगों को समझाकर दूसरे कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए खाक कराया।
विज्ञापन

साकंल पुठी गांव के रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके गांव में दो कब्रिस्तान है। एक कब्रिस्तान पर रास्ता नही है, जबकि दूसरा कब्रिस्तान सड़क किनारे है। वर्ष 2007 में पुलिस प्रशासन ने जमीन को कब्जा मुक्त कराई थी। जमीन का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। बताया कि शुक्रवार को सांकलपुट्ठी गांव की ही शिद्दों (95) की मौत हो गई। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने विवादित जमीन में कब्र खोद दी और जनाजा लेकर जा रहे थे, तभी कुछ किसानों ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों को रोक दिया। पता चलते ही परिवार वाले जनाजा लेकर वापस घर चले गये।
विज्ञापन

उधर शव सुपुर्द-ए-खाक करने को लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया और दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सचिन पंवार चांदीनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दोनो पक्षों से वार्ता कर दूसरे कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कराया। इस मामले में नायब तहसीलदार सचिन पंवार का कहना है कि न्यायालय का निर्णय आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। दूसरे कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे तक परिजन करते रहे इंतजार
सांकलपुट्ठी गांव में विवादित जमीन में शव सुपुर्द-ए-खाक करने को लेकर हंगामा होने पर जनाजा रास्ते से घर वापस ले जाया गया। जहां पांच घंटे तक जनाजा घर में रखा रहा और विवादित जमीन पर हंगामा चलता रहा। इसे लेकर वर्ग विशेष के लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed