फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman was run over and beaten, video viral

महिला को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 23 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman was run over and beaten, video viral
बड़ौत कोतवाली में तहरीर देती पीड़ित महिला। - फोटो : BARAUT
बड़ौत। रास्ते के विवाद को लेकर एक परिवार के पुरुष व महिलाओं ने पड़ोसी महिला को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। जिसकी किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना ली। यह वीडियो वायरल हो गयी है। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया है। उधर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गएंव ढिकाना में सुमन पत्नी सत्यवीर सिंह का परिवार रहता है। पड़ोस में ही दूसरा परिवार भी रहता है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। सुमन का आरोप है कि वह रविवार को राशन लेने के लिए जा रही थी, तभी उसे पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति व महिलाओं ने घेर लिया। सभी ने गालियां देते हुए पिटाई शुरू कर दी। लात, घूंसे चलाते हुए पड़ोसियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं मौके पर खड़े एक व्यक्ति ने मारपीट की घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो अब पूरा मामला वायरल हो गया है। महिला ने इस मामले में साक्ष्यों के साथ पुलिस को शिकायत की, लेकिन महिला का आरोप है कि उसकी सुनवाई नहीं हुई है। अब पीड़ित महिला ने एसपी बागपत से लेकर मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी है। महिला का आरोप है कि पिटाई के दौरान कानों के कुंडल भी झपट लिए गए। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि अभी इस संबंध में कोतवाली पर कोई तहरीर नहीं आयी है। तहरीर आने पर जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed