{"_id":"61e9a28857edfb43d343f06c","slug":"woman-s-condition-deteriorated-after-delivery-uproar-baraut-news-mrt5741228171","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के दौरान महिला की बिगड़ी हालत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के दौरान महिला की बिगड़ी हालत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगर के एक निजी अस्पताल में डिलिवरी कराने के कुछ दिन बाद महिला की हालत बिगड़ने से आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर चिकित्सकों पर आरोप लगाए तथा हंगामा किया। वहीं, संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।
आजाद नगर की गली नंबर दो निवासी रवि परिजनों को लेकर कोतवाली पहुंचा। उसने बताया कि पत्नी संगीता को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में डिलिवरी कराने के लिए बीती 11 जनवरी को भर्ती कराया था। आरोप लगाया कि डिलिवरी के दौरान चिकित्सक द्वारा घोर लापरवाही बरती गई। पेट में बिना टांगे लगाए छुट्टी कर दी गई। कुछ दिन बाद पेट में इंफेक्शन होने के कारण संगीता की तबियत बिगड़ने लगी तो उक्त अस्पताल के चिकित्सक के पास पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सक ने महिला का उपचार करने की बजाए अभ्रदता शुरू कर दी। इससे क्षुब्ध होकर कोतवाली में चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी तथा कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें दोषी पाए जाने पर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।